फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Passion shown in marathon, Tricolor Yatra taken out

Barabanki News: मैराथन में दिखाया जज्बा, निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Passion shown in marathon, Tricolor Yatra taken out
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में रविवार को सभी ब्लॉकों पर मिनी मैराथन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मैराथन को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम (पायका मैदान) में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रथम स्थान पूरेडलई के संजीत यादव, दूसरा व तीसरा स्थान बनीकोडर के रामअचल व श्रवण कुमार ने प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे। विकास खंड बंकी में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया, जिसमें क्रमश: विकास वर्मा, सोहन लाल व घनश्याम मौर्या प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बीडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत अभय शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जीआईसी निंदूरा से मैराथन को रवाना किया, जिसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हल्की बारिश में भी मैराथन पट्टिका पहने बच्चों का उत्साह बना रहा। बालिका वर्ग से गुंजन, मुस्कान और खुशी व बालक वर्ग में सोनू सिंह, रवि व गोविंद ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बीडीओ संतोष कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव खुशबू राय, एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। रामनगर के यूनियन इंटर काॅलेज से शुरु हुई मैराथन दौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें अंकुर यादव, सूरज यादव व अनूप सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह, बीडीओ अमित त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फतेहपुर में जिला मंत्री शील रत्न मिहिर व बीडीओ आलोक वर्मा, मसौली में बीडीओ डॉ. संस्कृता मिश्रा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हैदरगढ़ में बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, त्रिवेदीगंज में बीडीओ अदिति श्रीवास्तव, सिद्धौर में बीडीओ ओमप्रकाश,ब्लाॅक प्रमुख आरती रावत ने रैली रवाना की। सूरतगंज में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बीडीओ प्रीति वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि आशीष सिंह, गिरिजाशंकर की अगुुवाई मेें बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही युवाओं को तिरंगा झंडा भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed