फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pankaj Singh in Chaupal

चौबिसी की चौपाल में ताजा हुई पुरानी यादें

Wed, 02 May 2018 12:30 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 02 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Singh in Chaupal
चौबिसी गांव में चौपाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने हैदरगढ़ विधान सभा क्षेत्र के चौबिसी गांव में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए लोगों को अधिकारियों से सीधे रूबरू कराया। पंकज के यहां आगमन पर कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो स्थानों पर रात्रि प्रवास करना था। एक गृह जनपद चंदौली में किया तो दूसरे घर हैदरगढ़ में आने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि 18 साल पुराना हमेशा नाता कायम रहेगा।

विज्ञापन


इससे पहले अमर उजाला से हुई एक खास मुलाकात में उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं की आशाओं पर खरा उतरेगी। 2014 और 2017 की तरह युवा 2019 में भाजपा के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार, सम्मान और राष्ट्रवादी विचारधारा की सत्ता चाहता है। देश और प्रदेश में यह काम सिर्फ भाजपा नेतृत्व कर रहा है।   मंगलवार को भाजपा नेता पंकज सिंह रात्रि चौपाल को लेकर कई बाधाएं आई। पर हैदरगढ़ से उनका जुड़ाव ऐसा कि वह विषम परिस्थितियों के बावजूद चौबिसी आने से अपने आप को रोक नहीं पाए। बेटे की बीमारी का संदेश मिलने पर एक बार तो रास्ते से वापस हो लिए लेकिन थोड़ी देर बाद सुधार का संदेश मिलने पर कहा...चौबिसी लौट चलो।
विज्ञापन


वहां भी लोग इंतजार कर रहे हैं। रात्रि करीब नौ बजे जब गांव पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों को उत्साह चरम पर था। फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत हुआ। सीधे मंच से जनता और अफसरों को आमने सामने कर सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। चौपाल के दौरान 2001 के बाद यहां से विधायक तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में जिस तरह यहां की जनता अपनी समस्या को लेकर खड़ी होती थी। उसी अंदाज में आज चौबिसी के लोग बिजली के बिल से लेकर आवास व अन्य सुविधाओं पर खुल कर बोलते दिखे। इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक रामनरेश रावत, बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed