{"_id":"570fe1e24f1c1b613d4a6bab","slug":"pancmdas-abbot-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में हैं पंचमदास कुटी के महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में हैं पंचमदास कुटी के महंत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी के हैदरगढ़ रोड स्थित पंचमदास कुटी पर पहुंची लखनऊ मनकामेश्वर की महंत दिव्यागिरी।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में दशहराबाग स्थित पंचमदास कुटी के महंत का पता लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि महंत मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। वहीं इस मामले की जानकारी करने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी भी मौके पर पहुंची।
शहर में हैदरगढ़ मार्ग पर दशहराबाग स्थित पंचमदास कुटी के महंत बाबा बिहारीदास एक सप्ताह से लापता थे। बुधवार को यहां के लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया थ कि महंत को लापता करने के बाद कुछ भूमाफिया कुटी की करोड़ों की भूमि व संपति हड़पने की साजिश रच रहे हैं।
जिसके बाद जब महंत का पता लगाना शुरू हुआ तो वह मध्य प्रदेश के इंदौर मेें रहते हुए मिले हैं। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य व सभासद प्रतिनिधि दिनेश तिवारी ने बताया कि महंत से फोन पर वार्ता हुई है और उन्हें लेने के लिए वह लोग इंदौर रवाना हुए हैं। वहीं लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने भी पंचमदास कुटी पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।