{"_id":"6043d3ce8ebc3e590c0a1160","slug":"panchayat-election-barabanki-news-lko5682779121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारियां तेज, बक्सा और मतपेटी की मरम्मत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तैयारियां तेज, बक्सा और मतपेटी की मरम्मत शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ग्राम पंचायतों के आरक्षण के बाद जिला प्रशासन अब तेजी से चुनावी तैयारियों में जुट गया है। मतपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए जहां एक हजार बक्सों का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं दस हजार से अधिक मतपेटियों को भी तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक पर 40 बक्सों और दो-दो मतपेटियों की जरूरत पड़ेगी। निर्वाचन विभाग से जुड़े कर्मचारी इन कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने में जुट गए हैं।
जिले के पंद्रह ब्लॉकों के 1161 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। चारों पदों पर एक ही दिन चुनाव होने से प्रशासन चुनावी तैयारियों को तेजी से पूरा करने में जुट गया है। मतपत्रों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक हजार बक्सों का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक पर 40-40 बक्से भेजे जाएंगे।
मतदान के बाद मतपत्रों को एक साल तक सुरक्षित रखने का प्रावधान है। ऐसे में इन बक्सों की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं 3884 बूथों पर होने वाले चुनाव में दो-दो मतपेटियों को रखने की तैयारी है। ऐसे में 10 हजार से अधिक मतपेटियों की छटनी के बाद प्रयोग वाली मतपेटियों में ऑयलिंग, ग्रीसिंग के साथ उनकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
जल्द खुलेगा पोर्टल, मतदाता सूची में बढ़ेंगे नाम
मतदाता सूची में गलत नामों को सही कराने के साथ नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने संबंधी कार्रवाई के लिए जल्द ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का पोर्टल खुलेगा। इसके बाद तहसीलों पर आई मतदाता सूूची संबंधी शिकायतों की जांच के बाद सही मतदाताओं के नाम सूूची में शामिल किए जाएंगे।
मतपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए करीब एक हजार बक्सों की आवश्यकता है। इसके लिए बक्सों का मरम्मत कार्य के साथ चुनाव में प्रयोग होने वाली मतपेटियों को भी सही कराया जा रहा है।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी