फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

सीटों का आरक्षण जानने को लेकर लोग बेकरार

Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मतदाता सूची पहले ही फाइनल हो चुकी है। अब सभी की निगाहें प्रधान, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य सीटों के आरक्षण पर टिकी हैं। दावेदारों के साथ ही अन्य लोग भी सीटों का आरक्षण जानने के लिए बेकरार दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार 1161 प्रधान, 14475 ग्राम पंचायत सदस्य, 1440 क्षेत्र पंचायत और 57 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर मतदान होना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों का आरक्षण भी शासन ने निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को 28 फरवरी तक सूची फाइनल करने के आदेश शासन स्तर से दिए गए हैं। आरक्षण की अंतिम सूची दो मार्च को जारी होनी है। इसके बाद चार से आठ मार्च के बीच आपत्तियां मांगी जाएंगी। 10 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण 13 व 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावेदारों के साथ ही ग्रामीणों की निगाहें आरक्षण पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आवंटित सीटें
1- प्रधान पद के लिए 1161 सीटों में 261 एससी, 311 पिछड़ी जाति, 190 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित तो 399 सीटें अनारक्षित।
2- क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1440 सीटों में 414 एससी, 383 पिछड़ा वर्ग, 219 महिला और 424 सीटें अनारक्षित के रुप में हैं।
3- जिला पंचायत सदस्य की 57 सीटों में एससी वर्ग की 16, पिछड़ा वर्ग की 15, महिलाओं के लिए 09 और अनारक्षित के रुप में 17 सीटें हैं।
4- ब्लॉक प्रमुख की 15 सीटों में से एससी महिला दो, पिछड़ा वर्ग महिला दो, पिछड़ा वर्ग दो, एससी वर्ग की दो, एक सीट महिला समेत शेष छह सीटें अनारक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed