{"_id":"69bc5d982286202e0f069693","slug":"overloaded-substation-stalled-power-supply-to-80-villages-cut-off-barabanki-news-c-315-1-brp1005-161904-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ओवरलोड से उपकेंद्र ठप, 80 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ओवरलोड से उपकेंद्र ठप, 80 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर जला फीडर।
- फोटो : कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर जला फीडर।
कोटवाधाम। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। रामसनेहीघाट डिवीजन के कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर ओवरलोड के चलते बुधवार को दोनों फीडर फेल हो गए, जिससे करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता पूरी रात बिजली के लिए तरसते रहे, लेकिन सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर से क्षेत्र के करीब 80 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। यहां पहले से ही एक फीडर खराब था। ऐसे में पूरा लोड दूसरे फीडर पर ही था। बुधवार दोपहर ओवरलोड बढ़ने से दूसरे फीडर की इनकमिंग भी जल गई, जिससे पूरे उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। इससे कोटवाधाम, तासीपुर, अमनियापुर, आरियामऊ, रानीकटरा, गोपालपुर, पत्तीपुर, बिबियापुर, सारायरज्जन, हराहरी, मरौचा, सनावा, भयकपुरवा, माफी, अल्पीपुरवा, शेषपुर, टूटरु, कोठीडीहा, सिरौलीगुंग, गिदरापुर समेत करीब 80 गांव अंधेरे में डूब गए। उपभोक्ता रातभर संबंधित अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार देर शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा, जिसके बाद कुछ गांवों में सप्लाई शुरू की गई, लेकिन वह भी बार-बार बाधित होती रही। एसडीओ रामसनेहीघाट राजवीर सिंह ने बताया कि फीडरों को दुरुस्त करने के लिए लखनऊ से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई है। जल्द ही सभी फीडर ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।