फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Outpost incharge and two soldiers suspended for negligence

Barabanki News: लापरवाही पर चौकी इंचार्ज व दो सिपाही निलंबित

Sat, 12 Aug 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge and two soldiers suspended for negligence
टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद मामले को रफा-दफा करने व लापरवाही के आरोप में एसपी ने बृहस्पतिवार देर रात चाैकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन



टिकैतनगर थाने की पुलिस चौकी क्षेत्र के सुखीपुर के नबीपुर मजरे खेतासराय गांव में 25 जुलाई को संजीत को उसकी पत्नी निशा व उसके प्रेमी ने ज्यादा नशा कराने के बाद कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए संजीत के गले में रस्सी बांधकर शव को खिड़की से लटका दिया। निशा ने अपने पिता व भाई को बुलाकर रात में ही शव जला दिया था।
विज्ञापन



घटना के दिन ही संजीत के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन चौकी की पुलिस ने मामले को रफा-दफा करते हुए परिजनों को टरका दिया। इस पर परिजनों ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से गुहार लगाई। आठ अगस्त को हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संजीत की पत्नी निशा, उसके प्रेमी गिरजोधन रावत समेत चार को जेल भेजा था। सीओ जटाशंकर मिश्र ने बताया कि लापरवाही के आरोप में सुखीपुर चौकी इंचार्ज घनश्याम वर्मा व दो सिपाही सुनील वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed