फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Out of 49.96 lakh only 7.30 lakh was spent, ADO's salary withheld

Barabanki News: 49.96 लाख में सिर्फ 7.30 लाख खर्च, एडीओ का वेतन रोका

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Out of 49.96 lakh only 7.30 lakh was spent, ADO's salary withheld
बाराबंकी। विकास खंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत गाजीपुर में स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत ओडीएफ प्लस के कार्य कराए जाने के लिए 49.96 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ था। इसमें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य होने थे। इसके सापेक्ष अब तक सिर्फ 7.30 लाख रुपये का व्यय किया जा सका है। ऐसे में तय समयावधि में ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस नहीं घोषित किया जा सकेगा। इसको लेकर पूर्व में कई बार समीक्षा बैठकों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल सिंह को निर्देशित भी किया जा चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसको नेखते हुए डीपीआरओ रोहित भारती ने एडीओ पंचायत अनिल सिंह का मार्च का वेतन रोक दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि 60 प्रतिशत भुगतान होने के बाद ही वेतन आहरित किया जाएगा। तीन दिन में स्पष्टीकरण न मिलने में विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed