{"_id":"67f2dbf063f8a8df5c0ea87e","slug":"our-ward-is-our-responsibility-cleanliness-campaign-started-barabanki-news-c-315-1-brb1001-136635-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हमारा वार्ड हमारी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हमारा वार्ड हमारी जिम्मेदारी स्वच्छता अभियान शुरू
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में मच्छरों के प्रकोप में कमी लाने के लिए नगर पालिका ने हमारा वार्ड हमारी जिम्मेदारी नाम से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। मच्छरों का प्रकोप करने को केंद्र में रखकर यह पहल की गई है। अभियान के तहत एक हफ्ते में शहर के सभी वार्डों का कचरा उठाकर कचरा निस्तारण प्लांट तक पहुंचाने व सभी नालियों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। बड़े नालों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। जुलाई तक दो बार बड़े नालों को भी साफ किया जाएगा। सफाई के साथ ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी लार्वा, फाॅगिंग व नालियों के किनारे कीट नाशक पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह व ईओ संजय कुमार शुक्ल ने इस विशेष अभियान की कार्ययोजना बनाई है। अध्यक्ष ने उन सभी सफाईकर्मियों को भी काम पर लगाने के निर्देश दिए जो सफाई के बजाय अन्य कार्यों में लगे थे। रविवार को बाजार बंद रहती है, ऐसे में बाजार में मुख्य मार्ग किनारे की नालियों की सफाई कराई गई।
मैरिज लाॅन में गड्ढा खोदकर दोना पत्तल का निस्तारण
सफाई नायकों को ईओ ने मैरिज लॉन के निकलने वाले दोना-पत्तल आदि कचरे को गड्ढा खोदकर उसमें दबाकर नष्ट कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो मैरिज लॉन संचालक सहयोग न करें उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई में सहयोग करने वाले नागरिक किए जाएंगे सम्मानित
हर वार्ड में कुछ ऐसे नागरिक हैं तो अपने घर के आसपास के साथ ही वार्ड में सफाई के प्रति जागरूक रहते हैं। स्वयं भी सफाई करते व कराते हैं और नगर पालिका को भी सफाई के लिए सूचित करते रहते हैं। ऐसे नागरिकों को चिह्नित कर उनका सम्मान भी किया जाएगा।
सफाई से मच्छरों पर होगा नियंत्रण
सफाई से ही मच्छरों पर नियंत्रण होगा। इसलिए हमारा वार्ड हमारी जिम्मेदारी अभियान शुरू किया गया है। सभी सफाईकर्मियों व सफाई नायकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। अभियान शुरू हो गया है। अगले सोमवार को समीक्षा की जाएगी। -संजय कुमार शुक्ल, ईओ नगर पालिका बाराबंकी