{"_id":"64482d8260a312211001fd04","slug":"our-meritorious-students-shine-in-the-state-there-is-a-lot-of-celebration-barabanki-news-c-13-1-201725-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रदेश में चमके अपने मेधावी, खूब मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रदेश में चमके अपने मेधावी, खूब मना जश्न
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में एक बार फिर जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया। प्रदेश के टॉप टेन बच्चों की सूची में 10 बच्चे जिले के हैं। इन्होंने हाईस्कूल में छटे, नौवें, दसवें तो इंटर में पांचवें व छठे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। मंगलवार को परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से जहां झूम उठे वहीं गुरुजन व परिजन उनका मुंह मीठा कराकर खुशियां मना रहे थे। सोशल मीडिया से लेकर घरों तक पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस बार जिले में हाईस्कूल में 44 हजार 985 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 42 हजार 678 परीक्षा में शामिल हुए और 85.54 प्रतिशत के साथ 36 हजार 585 बच्चे उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटर में पंजीकृत 34 हजार 45 छात्र-छात्राओं में से 32 हजार 72 ने परीक्षा दी और 75.09 प्रतिशत के साथ 24 हजार 82 बच्चे पास हुए। इस प्रकार हाईस्कूल व इंटर दोनों में कुल 74 हजार 840 परीक्षार्थियों में से 81.06 प्रतिशत छात्र-छात्रााएं पास हुए। श्री साई इंटर कालेज लखपेड़ाबाग की छात्रा अनुष्का पटेल ने 97.17 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश की मेरिट में छटा स्थान प्राप्त किया। शहर के सत्यप्रेमीनगर स्थित पायनियर मांटेसरी इंटर कालेज के छात्र विवेक रास्तोगी व बीआरजी पब्लिक इंटर कालेज बरैयां की छात्रा आकृति मिश्र ने संयुक्त रूप से 96.67 प्रतिशत अंक पाकर नौवें स्थान पर व श्री साई इंटर कालेज की छात्रा नैंसी मिश्रा व स्वीकार वर्मा ने 96.50 प्रतिशत अंक के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटर में श्री साई इंटर कालेज के छात्र शिवम पटेल ने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में पांचवां, महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कालेज लखपेड़ाबाग की साक्षी दीक्षित, श्री साई इंटर कालेज के छात्र स्वीकार वर्मा, तुषार भट्ठ व विवेक कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में छठा स्थान पाया है।
जिले में टॉप 10 आए 40 मेधावियों में 28 बेटियां
बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने कमाल कर दिखाया। जिले की टॉप 10 सूची में कुल 40 मेधावी शामिल है। इनमें 28 बेटियां है। इंटर की टॉपटेन सूची में 18 में 14 छात्राएं व दो छात्र तो हाईस्कूल में 22 मेधावियों में भी 14 छात्राएं शामिल हैं। प्रदेश की सूची के 10 नामों में पांच छात्र व पांच छात्राएं हैं।