{"_id":"684096d419008a45460defd9","slug":"online-prescription-not-made-in-opd-for-two-hours-patient-upset-barabanki-news-c-315-1-slko1014-140854-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ओपीडी में दो घंटे नहीं बना ऑनलाइन पर्चा, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ओपीडी में दो घंटे नहीं बना ऑनलाइन पर्चा, मरीज परेशान
Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था मरीजों के साथ ही तीमारदारों पर भी भारी पड़ रही है। बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब दो घंटे तक ऑनलाइन पर्चा नहीं बनने से इलाज के लिए आए मरीजों को उमस भरी गर्मी में धक्के खाने पड़े। ऐसे में ऑफलाइन पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे कई बुजुर्ग व महिलाओं को बिना इलाज कराए ही वापस लौटने को विवश होना पड़ा।
मौसमी बदलाव के कारण बढ़ी मरीजों की भीड़ के कारण बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 1650 मरीज पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लग गई थी। शुरुआत में कुछ समय तक ऑनलाइन पर्चे बने लेकिन करीब दो घंटे बाद सर्वर सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण पर्चे बनना बंद हो गए। कर्मचारियों ने बताया कि यूपीएस सिस्टम में आई खराबी के कारण ऑनलाइन पर्चा बनाने की प्रक्रिया बाधित रही। इससे पर्चा काउंटर आपाधापी का माहौल व्याप्त हो गया। उमस भर गर्मी में पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे लोग हंगामा मचाने लगे।
मजबूरन अस्पताल प्रशासन को ऑफलाइन पर्चा बनवाने की व्यवस्था शुरू करना पड़ी। इसमें एक पर्चा बनाने में काफी समय लगने के कारण मरीजों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी पहुंचे दिनेश, अंकित, फातिमा और जुबैर ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पर्चा बनवाने में ही उन्हें करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
ऑफ लाइन पर्चा बनवाने को लेकर हो रही परेशान के कारण कई मरीजों को बाद में आने की बात कह कर बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन सिस्टम के यूपीएस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक कराने के बाद पर्चा बनाने की ऑन लाइन व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो गई। इस कारण थोड़ी देर तक पर्चा काउंटर पर मरीजों को परेशानी उठाना पड़ी।