फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one shop suspended

खाद की 20 दुकानों पर छापा, एक निलंबित, चार को नोटिस

Sun, 01 Sep 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
one shop suspended
बाराबंकी। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को खाद की दुकानों पर छापामारी की। दौरान 20 दुकानों पर जांच की गई। शिकायत पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि विशेष सचिव कृषि के आदेश पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान नवाबगंज, सफदरगंज, सिरौलीगौसपुर और रामनगर क्षेत्र में खाद की 10 दुकानों पर छापा मारा। खाद के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं बरौलिया स्थित मेसर्स वर्मा खाद भंडार पर अधिक दाम लेकर यूरिया बेचे जाने और साथ में सल्फर देने की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। कुर्सी के भूमि संरक्षण अधिकारी अरुणेश सिंह ने पूरेडलई क्षेत्र में पांच दुकानों की जांच की। इस दौरान साक्षी खाद भंडार और आरोही सीड एवं पेस्टीसाइड तथा न्यू किसान खाद भंडार दुल्हादेपुर बंद मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी कौशलेन्द्र पाल ने हैदरगढ़ क्षेत्र में पांच दुकानों की जांच की। वैष्णव खाद भंडार डफरापुर बंद मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 20 दुकानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed