फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One quintal of cheese and one and a quarter quintal of fruits destroyed

Barabanki News: एक क्विंटल पनीर, सवा क्विंटल फल कराए नष्ट

Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
One quintal of cheese and one and a quarter quintal of fruits destroyed
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने को लेकर एफएसडीए टीम द्वारा शनिवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान घटिया आशंकित मिलने पर 38 हजार रुपये कीमत का एक क्विंटल पनीर और सवा क्विंटल फल नष्ट कराया। इसके साथ ही टीम ने पनीर और खोवा के सात नमूने भी भरकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर बारिश के दौरान होने वाले संक्रामक रोगों पर और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने फल, सब्जी, जूस, गन्ने का रस आदि की बिक्री करने वाले स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने कुर्सी के दारापुर स्थित एक पनीर निर्माण इकाई से दो, गोहना में पनीर का एक और दूध क्रीम मित्तई में पनीर का एक, महादेवा स्थित डेयरी से पनीर और खोवा तथा गर्री महादेवा से दूध का नमूना जांच के लिए लैब भेजा। इस दौरान घटिया मिलने पर करीब एक क्विंटल पनीर, सवा क्विंटल फल को नष्ट भी कराया गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाडेय, अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, डॉ. अंकिता यादव, अर्शी फारूकी, सलिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed