{"_id":"6865821e509838b8a90982aa","slug":"one-pradhan-and-four-bdc-posts-will-be-reduced-barabanki-news-c-13-1-lko1036-1274689-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक प्रधान व चार बीडीसी के कम हों जाएंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक प्रधान व चार बीडीसी के कम हों जाएंगे पद
Thu, 03 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत प्रधान व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पद घट जाएंगे। परिसीमन बाद नगर पंचायत सुबेहा के सीमा विस्तार से यह स्थिति बनेगी। पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए विस्तारित क्षेत्र को ग्राम पंचायतों से अलग किया गया गया है।
सीमा विस्तार में आंशिक तौर ग्राम पंचायत खानपुर, पलिया, थलवारा व मोहिउद्दीन सराय का आंशिक भाग शामिल हुआ था। इसमें मोहिउद्दीन पंचायत की कुल आबादी 1321 में 699 आबादी नगर क्षेत्र में शामिल हो गई। ग्राम पंचायत के लिए एक हजार की आबादी होना जरूरी है, इसलिए अब शेष बची 622 आबादी को ग्राम पंचायत रेहुरा में शामिल किया जाएगा। इससे रेहुरा की कुल आबादी 1249 से बढ़कर 1871 हो जाएगी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में आंशिक भाग शामिल होने के बाद भी ग्राम पंचायत खानपुर में आबादी 2133, पलिया में 1769, थलवारा में 3491 बचेगी। इससे यह ग्राम पंचायतें बनी रहेंगी।
वहीं खानुपर, पलिया व थलवारा की आबादी घटने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की ब्लॉक में कुल 93 सीटो में चार घटने से संख्या 89 रहने की संभावना है। बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया शासन के निर्देशों के अनुसार सूचना भेजी गई है। पंचायत चुनाव की कवायद शुरू होने पर शासन ने पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत क्षेत्रों परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शासन ने ब्लॉकों से वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार श्रेणीवार संशोधित जनसंख्या मांगी थी।