{"_id":"6a0a25fefcb644f9a20e3729","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-brb1001-168028-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
Mon, 18 May 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 18 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के जिया दुबे का पुरवा गांव निवासी राज गुप्ता (16), कमल वर्मा (18) और आयुष (15) रविवार देर शाम एक ही बाइक से घरेलू सामान खरीदने कोटवा सड़क बाजार गए थे। देर शाम घर लौटते समय गांव के चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे। हादसे में राज गुप्ता की मौके पर मौत हो गई।
कमल और आयुष को गंभीर चोट आईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक तीन दिन से खराब होने के कारण चौराहे के पर ही खड़ा था। रात में अंधेरा होने के कारण यह ट्रक हादसे का सबब बना। गांव के शैलेंद्र ने बताया कि राज अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।