{"_id":"61db32da153aac3a59008f39","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accident-barabanki-news-lko6127650197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने मवेशी के आ जाने से असंतुलित हुई कार बैरिकेडिंग से टकराकर गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया व गंभीर रूप से घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
हादसा शनिवार की देर रात लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बिसेनीखेड़ा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। कानपुर के नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी सूर्य नारायण सिंह (55) अपने बेटे दीपक (26) के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने एक मवेशी आ गया। इससे असंतुलित हुई तेज रफ्तार कार बैरीकेडिंग तोड़ते हुए गड्ढे में जाकर पलट गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल पिता-पुत्र को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। वहां डॉ. तनुज ने सूर्य नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में बेटे दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बीके वर्मा ने बताया कि हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने मवेशी के आने के बाद हुआ। सीएचसी से सूचना मिलने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।