फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed, four injured in car accident

Barabanki News: कार की टक्कर से एक की मौत, चार घायल

Tue, 08 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in car accident
जैदपुर/सूरतगंज (बाराबंकी)। जिले में जैदपुर व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए। जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछट गांव के निवासी प्रेम कुमार 40 रात करीब नौ बजे जैदपुर से वापस गांव लौट रहे थे, तभी गांव के निकट चौराहे पर गांव के ही पंकज की कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही प्रेम कुमार की मौत हो गई। कार ताज आलम चला रहा था, जो मौके से कार लेकर भाग निकला। पुलिस कार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वहीं मोहम्मपुर खाला के सुर्जनपुर गांव के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से छेदा गांव निवासी बाइक सवार राज सुमन अपनी पत्नी शिम्पी, भतीजे अर्जित व साली मोनी के साथ घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां से शिम्पी और अर्जित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेलहरा पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद पटेल ने कार की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed