फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in train accident

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
one died in train accident
फतेहपुर बाराबंकी। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी कान में इयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से युवक की मौत हो गई। घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईसेपुर के पास रविवार दिन में करीब साढ़े 11 बजे हुई।
विज्ञापन

लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम निवासी अशोक कुमार का पुत्र अमन कश्यप (26) अपने मित्र फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर रानीमऊ निवासी ओमकार मिश्र के साथ बाइक से अल्लापुर रानीमऊ के लिए निकला था। फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर ईसेपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। इस बीच ओमकार ने रेलवे गेट के नीचे बाइक निकाली और दूसरी तरफ पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए अमन पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा। इसी दौरान ट्रेन आ गई और अमन ट्रेन की चपेट में आ गया। जब तक उसे उपचार के लिए ले जाते तब तक उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed