फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल

Wed, 25 May 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक किशोरी को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्लाई गांव के पास मंगलवार की देर शाम हुआ। यहां अयोध्या डिपो की रोडवेज बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें असंतुलित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार किशोर रवि रावत (15) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं बाइक चालक उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबूरहा गांव निवासी मनीष रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र में भंडारे का प्रसाद लेने जा रही रबडिहा गांव निवासी रामचंद्र की पुत्री दीपांशी (17) को अज्ञात वाहन ने अखैय्यापुर के पास टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

उधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अटवा गांव के निकट नहर पर मंगलवार की दोपहर मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसमें ट्रक में सवार चंदवारा निवासी राजू घायल हो गया। जबकि थाना क्षेत्र के करंद निवासी चालक राजा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed