{"_id":"6227ab0538d51141b6169ba9","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko620962064","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड बैंक मैनेजर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला सड़क हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दुर्गापुर मोड़ के पास हुआ। एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए पैदल जा रहे अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि हादसे में मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम घर में रखवाया गया है।
उधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोशन चक गांव निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर मुनेश्वर यादव मंगलवार की दोपहर में बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कादिरपुर के पास दौड़ता आ रहा घोड़ा अचानक सामने आ गया। जिसे टकराकर बाइक सवार बैंक मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इधर, सुबेहा में थाना क्षेत्र के पिचूरी मजरे कमेला निवासी जीत कुमार (22) मंगलवार को बाइक से जा रहा था। गांव के करीब हैदगरढ़ मार्ग पर अचानक पहुंचे वनरोज से टकराकर वह सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
मसौली। तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल अधेड़ ने मंगलवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को मसौली थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी मेंहदी हसन (50) तीन दिन पहले मसौली चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। जिन्हें गंभीर दशा में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)