फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

स्कूल जा रहे छात्र को बाइक में मारी टक्कर, मौत

Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सिद्धौर (बाराबंकी)। सुबह के समय स्कूल जा रहे छात्र को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी श्रीकांत शर्मा का लगभग पुत्र सिद्धांत (11) सिद्धौर के एक मांटेसरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह घर से स्कूल जाते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर के निकट सिद्धांत की साइकिल की चेन उतर गई थी। वह साइकिल की चेन चढ़ा रहा था। तभी जैदपुर की ओर से पीछे से आ रही बाइक ने सिद्धांत को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन उसे सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही सिद्धांत की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके पर बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर लाइव वीडियो बना रहे तीन युवक कार से टकराए, जख्मी
सूरतगंज। लाइव वीडियो बना रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन से टकराकर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों घायल युवकों को लेकर निजी अस्पताल चले गए। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दादनपुर निवासी अमित, अतुल व शिवम तीनों युवक गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मोहम्मदपुर खाला चौराहे की ओर जा रहे थे।

तीनों दोस्त चलती बाइक पर लाइव वीडियो बना रहे थे। इस बीच नहर पुलिया के निकट मोहम्मदपुर खाला चौराहे की ओर से आ रही कार में अनियंत्रित होकर टकरा गए। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते तीनों युवक कार व सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को निजी डाक्टर के यहां लेकर चले गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed