{"_id":"602580908ebc3ee9614de4da","slug":"one-died-in-accident-barabanki-news-lko564390616","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिकअप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिकअप चालक की मौत
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर गुरुवार सुबह अमेठी से मुर्गी लादकर लखनऊ जा रही पिकअप की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस जोरदार भिड़ंत में मधुबनी बिहार निवासी पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई।
यह हादसा नहर कॉलोनी के पास हुआ। यहां पर डिवाइडर में बने कट से एक ट्रक दाहिनी ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान अमेठी से मुर्गी लादकर लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप चालक रमजानी (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बरसाम थाना भेजा जिला मधुबनी बिहार की मौके पर मौत हो गई।
हालांकि पिकअप सवार अरशद व एजाज को कोई चोट नहीं आई है। सूचना पाकर पुलिस पहुंचती जब तक ट्रक लेकर चालक भाग गया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिकअप चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।