फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

मछली पकड़ रहे युवक की नदी में डूबकर मौत

Sat, 01 Oct 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
one died
माती (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मछली पकड़ने गए एक युवक का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा। चार घंटे बाद नदी से उसका शव बरामद हुआ तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

माती चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर मजरे जमुआसी निवासी 40 वर्षीय दिलशाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बछटिया गांव के पास रेठ नदी में मछली पकड़ने गया था। नदी के किनारे पर ही काफी गहरा पानी था। इस दौरान पता नहीं कैसे दिलशाद का पैर फिसला और वह सीधा नदी में जा गिरा।
विज्ञापन

साथियों के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। देवा कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय गोताखोरों ने नदी से उसका शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि दिलशाद पेशे से मजदूर था। उसके दो पुत्रियां व चार पुत्र हैं। परिवार का अकेला कमासुत होने के कारण अब पत्नी और बच्चों का भरण पोषण चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed