फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
one died
घुंघटेर (बाराबंकी)। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के बेहड़पुरवा गांव निवासी महेश रावत ने अपनी पुत्री सरिता (24) का विवाह चार वर्ष पूर्व ताहिरपुर मजरे टेरी निवासी छोटकन्ने के साथ किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को उसके ससुरालीजन व पति दहेज में बाइक और रुपयों की मांग को लेकर परेशान करने लगे।
विज्ञापन

बेटी के साथ गालीगलौज और मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते रहते थे। मंगलवार को विवाहिता की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। जबकि मृतका के पिता महेश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार देने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह का कहना है कि परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed