फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

शटर में आए करंट से युवक की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
one died
कोठी (बाराबंकी)। दुकान का शटर बंद करते समय एक युवक करंट से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कोठी कस्बा निवासी देवेंद्र तिवारी (25) जनसेवा केंद्र में अपनी निजी दुकान में चला रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद करने के लिए जैसे ही दुकान का शटर पकड़ा कि करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिवारीजनों ने उसे आननफानन सीएचसी कोठी में भर्ती कराया किंतु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडे ने बताया कि करंट से मौत की सूचना परिवारीजनों ने दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि जानकारी नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर विभाग से सहायता के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed