{"_id":"6338913a2c0d8645a74eb90c","slug":"one-crore-house-and-plot-of-smuggler-attached-barabanki-news-lko6510459179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर का एक करोड़ का मकान व प्लाट कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर का एक करोड़ का मकान व प्लाट कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी का लखनऊ स्थित एक करोड़ पांच लाख रुपये का मकान व प्लाट पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा उस्मा निवासी अफसार उर्फ अफसरू मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोपी है। उस पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगस्टर का मामला भी दर्ज किया था। उसके कई साथियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम लखनऊ गई।
टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित आय के आरोप में तस्कर का लखनऊ के कमता वार्ड, इस्माइलगंज में करीब 35 लाख का प्लाट व लगभग 70 लाख रुपये का मकान कुर्क कर लिया। टीम ने मकान में ताला लगा दिया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि दोनों संपत्तियों की कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है।