{"_id":"62796d286ebc4623c950d90f","slug":"one-arrest-barabanki-news-lko6298483140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारने वाला एलएलबी ऑनर्स का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारने वाला एलएलबी ऑनर्स का छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। चिनहट-देवा रोड पर रविवार को छात्र की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। प्रेम प्रसंग से उपजे विवाद में ही छात्र की हत्या हुई थी। एएसपी उत्तरी ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी।
एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि बुधवार को देवा-चिनहट रोड पर स्थित रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के गुट में प्रेस प्रसंग को लेकर मारपीट के साथ चाकूबाजी हुई थी। इसमें पूर्व छात्र सुयश उर्फ शुभम व आलोक घायल हो गए थे। सुयश की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।
इस मामले में मृत छात्र सुयश के पिता घनश्याम सिंह की ओर से ग्राम लखहट थाना नगर जिला बस्ती निवासी एलएलबी ऑनर्स के छात्र आदित्यधर द्विवेदी समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने रात में ही आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सुयश के दोस्त प्रियांशु भी रामस्वरूप यूनिवर्सिटी का छात्र है।
विज्ञापन
प्रियांशु की गर्लफ्रेंड को लेकर रवि से प्रियांशु का विवाद था। इसी को लेकर आदित्य का सुयश व प्रियांशु से विवाद हो गया था। इसमें चाकू लगने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
पिता का दर्द देख पुलिसकर्मी भी हुए भावुक
जवान बेटे को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाने की चाह रखने वाले घनश्याम सिंह घटना से काफी आहत दिखे। दयाल फार्म चिनहट रोड लखनऊ निवासी घनश्याम सिंह बेटे सुयश की मौत से बहुत आहत थे। वह तो केस दर्ज कराने के पक्ष में नहीं थे। पुलिस वालों से बोले कि बेटा चला गया अब केस कौन लड़ेगा। पिता का दर्द सुनकर पुलिस वाले भी कुछ देर के लिए भावुक हो गये।