फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

ओला कैब लूट का खुलासा, लूटी गई एसयूवी के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
one arrest
बाराबंकी। ओला कैब की बुकिंग कराकर उसे रामनगर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले लूटने के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। लूट की एसयूवी के साथ हरदोई के एक शातिर को बाराबंकी पुलिस ने तो गोंडा जिले के दो बदमाशों को लखनऊ की मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र कुशवाहा ने पांच दिन पहले रामनगर पुलिस को सूचना दी थी कि बृहस्पतिवार को ओला कैब लूट ली गई। इसका केस दर्ज कर रामनगर पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

जांच में पाया गया बदमाशों ने लूट के इरादे से ओला की बुकिंग कराई गई। रास्ते में बदमाशों ने चालक पर तमंचा लगाकर एटीएम कार्ड छीनकर पासवर्ड ले लिया। उसके बाद रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास चालक को नीचे धकेल कैब लूट ले गए थे। मंगलवार को रामनगर पुलिस व स्वाट टीम ने हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के उलारपुर निवासी आलोक तिवारी को लूटी गई ओला कैब के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि यह पेशेवर बदमाशों का गैंग है। जिस मोबाइल से कैब की बुकिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी लूट का था। इस मामले में लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में दर्ज केस में पुलिस ने गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के गढ़रहवा निवासी विष्णु प्रताप सिंह और बैरागीजोत नरसिंहडीह निवासी विनय ओझा को गिरफ्तार किया है। यह भी कैब लूट में शामिल थे। वहीं गोंडा जिले के ही धानेपुर थाना क्षेत्र के अमन शुक्ला की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगाई गई है। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह, स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय व विजय बहादुर पाण्डेय को सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed