फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा मुख्तार की एंबुलेंस का ड्राइवर सलीम

Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
one arrest
बाराबंकी। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के चालक शातिर बदमाश सलीम को वाराणसी एसटीएफ ने लखनऊ में धर दबोचा है। आरोपी पर गाजीपुर और बाराबंकी पुलिस ने 25 और 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि वाराणसी की एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गिरोह के बदमाश और एंबुलेंस के चालक सलीम निवासी मंगल बाजार यूसुफपुर मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर को लखनऊ जिले के जानकीपुरम इलाके में एक स्कूल के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ गाजीपुर जिले में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दो लाख के इनामी बदमाश अताउररहमान उर्फ बाबू की कार चलाता था। जिसमें चंडीगढ़ का नंबर था। उसने यह कार एक साल तक चलाई। इसके बाद वह मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़ा और उनके साथ काम करने लगा। आरोपी ने बताया कि उसके साथ सुरेंद्र, रमेश व फिरोज भी मुख्तार के ड्राइवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग मुख्तार अंसारी के पंजाब के रोपड़ जेल में बंद होने के दौरान व इससे पहले वो जहां-जहां जाता था उसके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एंबुलेंस को चलाते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों को भी तलाश कर रही है। एंबुलेंस मामले में आरोपी सलीम व उसके साथी बाराबंकी में दर्ज मुकदमे में वांछित थे। उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया था। यह कार्रवाई एसटीएफ फील्ड यूनिट इंस्पेक्टर पुनीत परिहार की टीम ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed