{"_id":"572106074f1c1bd844a918dd","slug":"on-the-road-seen-crocodile","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के बाहर सड़क पर बुधवार रात मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना फैलते ही यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग व पुलिस की टीम मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
थाना जहांगीराबाद के सेमरा गांव में बुधवार की रात ग्रामीण मुख्य मार्ग से खेत की ओर जा रहे थे। तभी यहां सड़क पर अचानक मगरमच्छ दिखने से लोगाें में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पास में नहर है और एक तालाब भी है।
विज्ञापन
नहर सूखी है जबकि तालाब में पानी कम है, शायद इसी कारण मगरमच्छ यहां आ पहुंचा है। लोगोें ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंचे वन कर्मी मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन