{"_id":"64d7dd2cdad58b2f730619a4","slug":"old-man-dies-under-suspicious-circumstances-son-accused-of-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2566-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, बेटे पर ही हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, बेटे पर ही हत्या का आरोप
Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पाकर मायके पहुंची बेटी ने अपने भाई यानी वृद्ध के पुत्र पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, वृद्ध के पुत्र ने बहन पर धोखे से जमीन लिखा लेने का आरोप लगाया है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी अशर्फीलाल (85) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्रों में एक की मौत बहुत पहले हो गई। इस समय अशर्फीलाल अपने पुत्र नरेश के साथ गांव में रहते थे। शुक्रवार देर रात उनकी मौत के बाद शनिवार सुबह सिरौलीगौसपुर के सायपुर गांव में ब्याही उनकी बेटी रामरानी मायके पहुंची और भाई पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को पुत्र नरेश ने बताया कि पिता बीमार चल रहे थे। वह उनकी सेवा करता था। डेढ़ साल पहले बहन ने पिता से कुछ जमीन अपने नाम लिखा ली थी। उसी रंजिश में फर्जी आरोप लगाया जा रहा है। दरियाबाद के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि बेटी को जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। इसे लेकर भाई से मनमुटाव चल रहा है।