{"_id":"60d232338ebc3ec8516b14f2","slug":"old-man-died-barabanki-news-lko5836920159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लगी आग, झुलसकर वृद्व की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में लगी आग, झुलसकर वृद्व की मौत
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। गांव के एक मकान के कमरे में लगी आग से झुलसे बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में कमरे में रखा सामान भी जल गया है। सूचना पर राजस्व निरीक्षक ने मौके की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बीरमखेड़ा गांव में सोमवार की रात कामता प्रसाद (80) मकान के कमरे में लेटे हुए थे। तभी देर रात अज्ञात कारणों से अचानक कमरे में आग लग गई। कमरे के बाहर लेटे पौत्र आनंद कुमार ने आग की लपटों को देखकर लोगों से बचाव करने की गुहार लगाई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को बुझाया। लेकिन आग में झुलसे वृद्ध को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया।
वहां से गंभीर अवस्था में रेफर होने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में कमरे में रखी हजारों की नकदी व अन्य कीमती सामान भी जल गया है। सूचना पर हलका राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार व लेखपाल रजनी तिवारी ने मौके की जांच कर एसडीएम शालिनी प्रभाकर को रिपोर्ट भेजी है। (संवाद)