फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Officials absent from IGRS meeting; DM seeks explanation

Barabanki News: आईजीआरएस की बैठक से गायब रहे अधिकारी, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 11 Oct 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Oct 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Officials absent from IGRS meeting; DM seeks explanation
बाराबंकी। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के लिए डीएम ईशान प्रताप सिंह की ओर से शनिवार रात बुलाई गई बैठक में कई अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। बैठक को गंभीरता से नहीं लेने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत और उपनिदेशक कृषि से स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, नगर पालिका के ईओ ने खुद आने के बजाय बाबू को भेज दिया, जबकि एसीएमओ भी डीएम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान सामने आया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्ट लोगों की संख्या 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस प्रतिशत में कमी लाने और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए डीएम ने रात में समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसके बावजूद अधिशासी अभियंता विद्युत और उपनिदेशक कृषि बैठक में शामिल नहीं हुए। नगर पालिका ईओ की जगह बाबू के पहुंचने और एसीएमओ के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


समीक्षा में जल जीवन मिशन की स्थिति सबसे खराब मिली। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर डीएम ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और 31 अक्तूबर तक सभी क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्ट लोगों की संख्या कम करने के निर्देश सभी तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को दिए गए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed