फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Offering prayers to the rising sun, a confluence of worship, prayer and faith was seen.

Barabanki News: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, उपासना, प्रार्थना और आस्था का दिखा संगम

Wed, 29 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Offering prayers to the rising sun, a confluence of worship, prayer and faith was seen.
बाराबंकी। मंगलगीतों के बीच मंगलवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए घाट, तालाब व पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नागेश्वर नाथ तालाब पर कइली बरतिया तोहार हे छठी मइया.., उगी हो सूरजदेव, भोर भिनसरवां अरघ केर बेरवा, पूजन के बेरवा हो.. गीत गूंज रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बूंदाबांदी तेज हुई तो व्रती महिलाएं छाता व चुनरी से पूजा सामग्री को भीगने से बचाते दिखाई दी। रेठ नदी के चिलहटा घाट, बंकी, ओबरी, आलापुर, ढकौली व आवास विकास समेत सभी पूजा स्थलों पर अर्घ्य के समय उत्सव सरीखी छटा बिखरी रही। व्रती महिलाओं ने परिवार संग उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा और 36 घंटे के व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

बाक्स-
बांटा प्रसाद, खूब ली सेल्फी
फोटो- 5, 6
अर्घ्य देने के बाद सभी अपनी-अपनी सुशोभिता (वेदी) तक लौटे। ठेकुआ, फल व मिठाई आदि प्रसाद बांटा। इसके बाद धीरे-धीरे दउरा समेट कर छठी मइया को शीश नवाकर गलती की क्षमा याचना की। पूजा के बाद घर लौटते समय महिलाओं ने नृत्य भी किया। नवविवाहिताओं में अधिक उत्साह रहा। पूजा के बाद सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
बारिश के बीच सरयू नदी पर लगी रही कतार
फोटो- 21
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सरयू नदी के तेलवारी घाट पर सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं पुरुष घाट पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा घाट खचाखच भर गया। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बीच नदी में खड़े होकर पूजा की। धूप, दीप, अगरबत्ती के लिए लोग छतरी लगाए नजर आए। छठ माई के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। वहीं बदोसराय के मरौचा के बहटाई घाट के अलावा मसौली, जैदपुर, टिकैतनगर, फतेहपुर, हैदरगढ़ क्षेत्र में पर भी भोर से छठ पूजा को लेकर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed