फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   oath taking ceremony

राजरानी ने सदस्यों संग शपथ लेकर संभाली कमान

Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony
बाराबंकी। जीआईसी मैदान स्थित ऑडीटोरियम में सोमवार को डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को तो सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से एक औपचारिक बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पास किए गए जिनका अनुमोदन सांसद ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले की जनता ने जिस उम्मीद से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पहली बार भाजपा को सौंपी है तो हम भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान स्थित ऑडीटोरियम में दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत को फिर जिला पंचायत अध्यक्ष ने 57 जिला पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद हुई एक बैठक में दो प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक समितियों का निर्माण और दूसरा वित्तीय अधिकार का सांसद ने अध्यक्ष की अनुुमति से दोनों कार्य कराए जाने का अनुमोदन किया। इसी के साथ ही सदस्यों ने नई पारी की शुरूआत कर दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिला पंचायत की कुर्सी पर पहली बार भाजपा का कब्जा हुआ है।
इसलिए सबको साथ में लेकर पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। इस दौरान कार्यक्रम को विधायक सतीश चंद्र शर्मा, बैजनाथ रावत, शरद कुमार अवस्थी भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन आशीष पाठक ने किया।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी रामचंद्र कन्नौजिया, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, नवीन सिंह राठौर, सदस्य गुलाब सिंह रावत, डॉ. अवधेश वर्मा, नेहा सिंह आनंद, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूजा सिंह, ओम प्रभा, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यालय पहुंच संभाला कार्यभार
शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंची अध्यक्ष ने कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कामकाज शुरू किया। इस दौरान राजरानी ने कहा कि जिले के अंतिम कोने तक विकास की किरण पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के लोगों के सुझाव लिए जाएंगे और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बना है इसलिए जनता को महसूस होना चाहिए कि जिले में विकास कार्य कितनी तेज गति से हो रहे हैं। जिले में बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर एमए संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

सदस्यों के चेहरे पर नजर नहीं आया मास्क
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों के चेहरे से मास्क गायब था। ऑडीटोरियम में लोगों के बैठने की व्यवस्था तो कोरोना प्रोटोकाल के तहत की गई थी लेकिन मंच पर प्रोटोकाल का अनुपालन होता नहीं दिखाई दिया। जबकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed