फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   oath taking ceremony

पहली बार वर्चुअल शपथ लेंगे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्य

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony
बाराबंकी। कोरोना महामारी के चलते पहली बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान वर्चुअल शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए शासन ने 25 और 26 मई की तिथि निर्धारित की है। जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी शपथ दिलाएंगे। 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होते ही ग्राम प्रधानों के हाथों में ग्राम पंचायतों के अधिकार आ जाएंगे। शपथ ग्रहण को लेकर शासनादेश मिलते ही पंचायती राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन शपथ ग्रहण में 332 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम पूरा न होने के चलते शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद पांच मई को आदर्श आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। इसके बाद से नवनिर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण करने की बेसब्री से इंतजार में थे। 25 और 26 मई को पहली बार वर्चुअल शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इन दो दिनों में 1161 ग्राम पंचायतों के 829 ग्राम प्रधान और 11 हजार 271 ग्राम पंचायत सदस्य ही शपथ ले सकेंगे। जबकि 332 ग्राम पंचायतों के प्रधान अपनी पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन न होने से शपथ लेने से वंचित रहेंगे। शपथ ग्रहण का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के बीच जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत घर, सामुदायिक भवन या फिर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेेंटर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को पहली बैठक के साथ मिलेगा पंचायत का अधिकार
शपथ ग्रहण के अगले ही दिन कोरम पूरा करने वाली 829 ग्राम पंचायतों में पहली बैठक की जाएगी। इसमें पंचायत से जुड़े अधिकारी कई प्रपत्रों की कार्रवाई पूरी करने के साथ पंचायती राज विभाग से संबंधित दिशा निर्देशों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के साथ विकास कार्यों के संबंध में जानकारी देंगे।

नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का 25 और 26 मई को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है। पहली बैठक भी निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी। दिशा निर्देश निदेशालय से मिल गए हैं।
-रणविजय सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed