फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now you will not get the second gas cylinder before 25 days.

Barabanki News: अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलिंडर

Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now you will not get the second gas cylinder before 25 days.
बाराबंकी। गैस कंपनियों ने दूसरा गैस सिलिंडर 25 दिन के बाद ही दिए जाने का आदेश जारी किया है। जिले में गैस एजेंसी संचालकों ने इसका अनुपालन शुरू कर दिया है। जबकि महिलाओं का कहना है कि इस आदेश से दिक्कतें बढ़ेगी इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं की संख्या करीब सात लाख के आसपास है। इन उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति जिले के 77 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। अभी तक उपभोक्ता 15 दिन बाद दूसरा गैस सिलिंडर आसानी से प्राप्त कर सकते थे लेकिन कंपनियों ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब किसी भी गैस एजेंसी का सिलिंडर 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा। कंपनियों ने इस आदेश का अनुपालन भी शुरू करा दिया है। उधर, लखपेड़ाबाग निवासी शांति देवी कहती है कि यह आदेश सही नहीं है कभी-कभी गैस सिलिंडर 20 दिन में ही खत्म हो जाता है, ऐसे में दूसरा सिलिंडर न मिलने पर दिक्कत होगी। ऐसे में गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को खुलेबाजार से सिलिंडर खरीदना मजबूरी होगी। यहीं की रहने वाली अन्नू शुक्ला कहती हैं कि कभी कभार गैस सिलिंडर 15-16 दिन में खत्म हो जाता है, ऐसे में दूसरा सिलिंडर नहीं मिलेगा तो बाहर से महंगे दामों पर खरीदना मजबूरी होगा। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि कंपनियों को आदेश का पूरी तरह से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed