फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now there is both security and convenience in UP: Yogi

यूपी में अब सुरक्षा और सुविधा दोनों: योगी

Tue, 10 Feb 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Now there is both security and convenience in UP: Yogi
रियाबाद विधान सभा क्षेत्र ​स्थित दल्हदेपुर कुटी पर आयोजित रामार्चा महायज्ञ कार्यक्रम मेंसीएम यो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि याद कीजिए वर्ष 2017 के पहले के यूपी को। प्रदेश में हर तीसरे-चौथे दिन किसी न किसी जनपद व शहर में कर्फ्यू-दंगे होते थे। परिवार का कोई सदस्य बाहर गया है और सूर्यास्त होते यदि घर नहीं आया तो घरवाले सशंकित रहते थे। गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था।
विज्ञापन

दुलहदेपुर में बाबा हरीशंकर दास की जिस कुटी के परिसर में सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सैकड़ों पहलवान तैयार करने वाले हिंद केसरी बाबा हरिशंकर दास को गोली मारकर श्रीराम जानकी मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास हुआ। पर सरकार बदलते ही यूपी में सारी अराजकता गायब हो गई।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि 2013 कुंभ में 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे और इस वर्ष माघ मेला में अब तक 21 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। अयोध्या व वाराणसी में पहले लाखों श्रद्धालु आते थे, अब वह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। 2024-25 में 122 करोड़ श्रद्धालु यूपी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने आए। महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालु आए, यह संख्या बताती है कि यूपी में अब सुरक्षा और सुविधा है। बेटी सुरक्षित होगी तो समाज सुरक्षा का अहसास कर लेगा, व्यापारी सुरक्षित होगा तो उत्तर से दक्षिण तक सेतुबंध के रूप में कार्य करेगा। सरकार बेटी के जन्म लेने से लेकर स्नातक की पढ़ाई, शादी आदि की जिम्मेदारी उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
भ्रष्टाचार में खर्च होने वाले पैसे से हो रहा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी में वेतन देने का पैसा नहीं था, लेकिन आज पैसे का उपयोग हर तबके के हित के लिए हो रहा है। छात्रों को बिना भेदभाव छात्रवृत्ति दी जा रही है। जो पैसा भ्रष्टाचार में खर्च होता था, वह आज विकास में खर्च हो रहा है। दिव्यांगजन, वृद्धजन व निराश्रित महिलाओं के रूप में 1.6 करोड़ परिवारों को सरकार 12 हजार रुपये सालाना की पेंशन दे रही है। यूपी में 15-16 करोड़ लोग राशन की सुविधा पा रहे हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत अब तक 5.46 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए पांच लाख रुपये निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा वाले गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed