फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now the leopard hunted the dog

अब तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार

Mon, 29 Aug 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now the leopard hunted the dog
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर में करीब 10 दिन से एक दर्जन गांवों में दहशत का कारण बना तेंदुआ मानो वन विभाग से आंखमिचौली कर रहा हो। विभाग ने सेमराय गांव के जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बनाई थी मगर शनिवार रात तेंदुआ तीन किमी पार पहुंच गया और एक कुत्ते का शिकार भी कर डाला। तेंदुए के हिंसक होने की आशंका के बीच वन विभाग लगातार कांबिंग में जुटा है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय गांव में 18 अगस्त की भोर में तेंदुआ दिखा था। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो वन विभाग अलर्ट हो गया था। पहले दो फिर तीन टीमें बनाकर सेमरांय गांव के पास जंगल व झुरमुटों में तेंदुए की तलाश शुुुरू हुई थी। इसी बीच तेंदुए ने सेमराय गांव की गोशाला की एक गाय व बछिया को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने सेमराय गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था और तेंदुए के फंसने का इंतजार कर रहा था मगर शनिवार की रात तेंदुआ सेमराय से तीन किमी दूर अकोहरा गांव पहुंच गया। अकोहरा गांव में एक कुत्ते का शिकार भी कर डाला। रविवार को भी कांबिंग चलती रही। तेंदुए की दहशत से लोग अपने मवेशियों और बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। रात में आवाजाही बंद कर दी गई है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है क्योंकि खेतों में काम बंद है। फतेहपुर वन रेंजर पीके सिंह ने बताया कि तेंदुआ पांच किलो मीटर की परिधि में चहलकदमी कर रहा है। उसकी तलाश में टीमें कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। तीन टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। भूख लगने पर ही तेंदुुआ द्वारा शिकार किया जा रहा है। सेमराय, अकोहरा, सूबेदारपुरवा, हरसौली, धौरछिया, रमवापुर व तेलवारी गांवों में लोगों को अलर्ट किया गया है।
- रुस्तम परवेज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed