{"_id":"69fa56018c8ac92e150431db","slug":"now-nine-durga-brigades-are-working-to-make-the-city-number-one-in-cleanliness-barabanki-news-c-315-lu11010-166477-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब स्वच्छता में शहर को अव्वल बनाने में जुटी नौ दुर्गा ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब स्वच्छता में शहर को अव्वल बनाने में जुटी नौ दुर्गा ब्रिगेड
Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में तैनात महिला अधिकारी व कर्मचारी इन दिनों स्वच्छता अभियान में सक्रिय हैं। इन महिलाओं ने नौ दुर्गा ब्रिगेड बनाकर नवरात्र में धार्मिक स्थलों की बेहतर सफाई कराई थी। अब स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते शहर को सफाई में अव्वल बनाने के संकल्प के साथ टीम भावना से जुटी हैं।
टैक्स विभाग की महिला अधिकारियों ने नगर पालिका की राजस्व वसूली लगभग 19 करोड़ रुपये तक पहुंचाई है। इनका काम राजस्व वसूली करना है पर इस समय यह सफाई नायक की भूमिका में नजर आ रही हैं। ये महिलाएं बिना किसी संकोच के टीम भावना से प्रतिदिन वार्डों में जाती हैं। वे अपने सामने नालियों की सफाई और कचरे की उठान कराती हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।
इनमें राजस्व निरीक्षक शबाना फातिमी, मनीषा शुक्ला और पूजा गुप्ता, टैक्स विभाग की लिपिक पूजा देवी, सविता और लिपिक स्मिता शामिल हैं। सिविल कनिष्ठ अभियंता नेहा खान और जलकल कनिष्ठ अभियंता नीलम भी प्रमुखता से योगदान दे रही हैं। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग कर कचरा एकत्र करने वाले ई-रिक्शा चालक को देने के लिए प्रेरित करती हैं। लोग घर के आसपास की सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं।