फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notice will be issued to D and E ranking departments

Barabanki News: डी और ई रैंकिंग वाले विभागों को जारी होगा नोटिस

Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Notice will be issued to D and E ranking departments
बाराबंकी। मुख्यमंत्री प्राथमिकता से जुड़े विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की प्रगति व रैंकिंग की सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने गहन समीक्षा की। इस दौरान डी और ई रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि कार्य संस्कृति में सुधार न पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सामने आया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अभी तकक सामूहिक विवाह समारोह के लिए टेंडर प्रक्रिया तक पूरी न हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। जून माह में सीएम डैश बोर्ड पर जिले की रैंकिंग 49 रही है। डीएम ने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जाए एवं अगले माह पुन: रैंकिंग खराब मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रगति रिपोर्ट सीएम डैशबोर्ड पर माह के अंत तक अनिवार्य रूप से फीड करें। मुख्यमंत्री विकास प्राथमिकता कार्यकम के अंतर्गत 37 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए लघु सिंचाई, भू तत्व, सिंचाई एवं जलसंसाधन, सामुदायिक शौंचालय, कायाकल्प समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। आईसीडीएस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, विद्युत, खाद्य विपणन, जिला उद्यान, दिव्यांगजन, कौशल विकास, यूपी नेडा एवं डूडा के कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ अ. सुदनप, डीडीओ भूषण कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीसी मनरेगा बृजेश कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ नितेश भोंडेले, डीएसटीओ मीनाक्षी श्रीवास्तव, एडीआईओ आरती वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed