फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   notice to four CHC incharg

लापरवाह चार सीएचसी प्रभारियों को नोटिस

Fri, 27 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 27 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
notice to four CHC incharg
- फोटो : DEMO Pics
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीआरडीए के गांधी सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। जिसमें डीएम ने 29 मई को पल्स पोलियो अभियान 07 जून से 14 जून तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम और 8 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले बाल पोषण माह की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चार सीएचसी प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम अजय यादव ने तीनों कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्रा ने बताया कि 29 मई को बूथ दिवस, 30 मई से 3 जून तक घर-घर भ्रमण और 6 जून को बी टीम आयोजित की जाएगी। जिसके लिए आवश्यक पोलियो ड्रॉप का भंडारण किया जा चुका है।
विज्ञापन


पल्स पोलियो की जागरूकता पैदा करने के लिए 28 मई को स्कूली बच्चों की एक रैली केडी सिंह बाबू स्टेडियम से निकाली जाएगी। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हेड काउंट के अनुसार ड्यूटी लिस्ट तैयार करा ली गई है। जिससे टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, सूरतगंज, टिकैतनगर व सिरौलीगौसपुर की प्रगति खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसी प्रकार सूरतगंज एवं रामनगर में नट डेरा आबादी मे खराब उपलब्धि के लिए चेतावनी दी गई है।


इस मौके पर डब्लूएचओ की डॉ. वंदना सिंह, यूनीसेफ  की डॉ. आरती मिश्रा, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी शारदा यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed