{"_id":"5cae1de7bdec2213f22d3410","slug":"no-nomination-filed-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन कोई नामांकन नहीं, 10 ने लिए फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन कोई नामांकन नहीं, 10 ने लिए फार्म
Wed, 10 Apr 2019 10:16 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : Amarujala
अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में होना है इसको लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है तो पुलिस अधीक्षक और गन्ना कार्यालय के निकट बैरियर भी बनाए गए हैं। नामांकन के पहले दिन किसी भी राजनीतिक दल के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उदयभानु त्रिपाठी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडी यादव, एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय पूरा दिन कक्ष में मौजूद रहकर उम्मीदवारों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई उम्मीदवार नामांकन करने नहीं आया। नामांकन पत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ जरूर रही। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार उपेन्द्र रावत, सपा बसपा गठबंधन उम्मीदवार रामसागर रावत समेत दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया नामांकन के पहले दिन किसी भी दल के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है जबकि उम्मीद थी किसी न किसी राजनीतिक दल की ओर से नामांकन होगा। इस दौरान दस नामांकन पत्र जरूर बिके हैं।
विज्ञापन