फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No hope of getting relief from cold

गलन भरी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं

Fri, 29 Jan 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
No hope of getting relief from cold
बाराबंकी। बर्फीली हवा चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है जिससे गलन भरी ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए निकली धूप ने ठंड से राहत जरूर दी है लेकिन शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड बढ़ने और कोहरा गिरने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवा की वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को भी दिन व रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पड़ रही गलन भरी ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं कोहरे का सितम भी जारी है जिससे इसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि दिन में निकली धूप ने ठंड से कुछ राहत जरूर दी। धूप निकलते ही लोग उसका आनंद लेने के लिए घरों से बाहर आ गए लेकिन शाम होते ही कोहरा गिरने और गलन भरी ठंड बढ़ने से लोग बेहाल हो उठे और बाजार में सन्नाटा छा गया। पटेल तिराहे पर राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के साथ कोहरा गिरेगा, पछुआ हवा चलने की वजह से फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed