{"_id":"67841a8a18d7eccb1208e7b1","slug":"no-helmet-no-fuel-initiative-fails-rules-are-being-flouted-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131454-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नो हेलमेट, नो फ्यूल की पहल पर पलीता, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नो हेलमेट, नो फ्यूल की पहल पर पलीता, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
Mon, 13 Jan 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में करीब 210 पेट्रोल पंप हैं। जिन पर रोजाना एक लाख से अधिक लोग पेट्रोल भराने पहुंचते हैं। नो हेलमेट, नो फ्यूल स्कीम के तहत बिना हेलमेट के पंपों पर पेट्रोल देने पर पाबंदी लगा दी गई है। बाकायदा हर पेट्रोल पंप पर नोटिस चस्पा है कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। लेकिन अभी यह केवल दिखावा साबित हो रहा है। कुछेक को अपवाद छोड़ दिया जाय तो पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिल रहा है। शहर के विकास भवन मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर एक दिन पहले अधिकारियों ने अभियान चलाया था। रविवार को टोका टाकी के बीच बाइक सवारों ने मजबूरी का हवाला दिया, तो उन्हें पेट्रोल दे दिया गया। लोग कुछ देर के लिए दूसरे का हेलमेट मांग कर काम चलाते दिखे। अमर उजाला की टीम ने रविवार को करीब 50 पेट्रोप पंपों की लाइव पड़ताल की रिपोर्ट।
......................................
फोटो- 31
पुलिस चौकी के सामने ही पाबंदी नहीं
सुबह करीब 11 बजे हैदरगढ़ कस्बे में पुलिस चौकी के सामने पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भराते बाइक सवार नजर आए। यहां कोई पाबंदी या रोकटोक नहीं दिखी।
नोटिस चस्पा मगर बिना हेलमेट दिया पेट्रोल
शहर में ही नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी बस स्टेशन के निकट पंपों पर नोटिस तो चस्पा थी मगर सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेल्समैन बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देते नजर आए।
30 मिनट में बिना हेलमेट 25 लोगों को पेट्रोल
हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर भानमऊ कस्बे के निकट पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट, नो फ्यूल योजना का कोई असर नहीं दिखा। यहां आधा घंटे में 25 से अधिक लोग बिना हेलमेट पेट्रोल ले गए।
विज्ञापन
यहां कोई टोकने वाला भी नहीं दिखा
बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर क्षेत्र में त्रिलोकपुर मार्ग पर रानी बाजार के पास पेट्रोल पंप पर भी सुबह से दोपहर तक बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल दिया जा रहा था। कोई टोकने वाला नहीं था।
पंप मालिक बोले... नहीं मिला आदेश
कोटवाधाम में एक फिलिंग स्टेशन पर बिना हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री जारी है। यहां कोई जागरूकता नहीं दिखी। मालिक अनूप दास से पूछा गया तो बताया कि अभी कोई आदेश नही मिला है।
बिना हेलमेट बाइक चलाना ही यातायात नियमों का उल्लंघन है। पेट्रोल पंप मालिकों संग जल्द ही बैठक करके नियमों का पालन कराया जाएगा।
- सुमित कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी व यातायात