फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No helmet-no fuel campaign fails, action zero

Barabanki News: नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान फेल, कार्रवाई सिफर

Sun, 13 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no fuel campaign fails, action zero
बाराबंकी। जिम्मेदारों की लापरवाही से दो पहिया वाहन चालकों को सुरक्षित बनाने के लिए लागू नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान फेल साबित हो रहा है। शासन स्तर हेलमेट न पहने वाले वाहन चालकों को फ्यूल पंपों से पेट्रोल न देने का निर्देश है। इसके बावजूद पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के कारण पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों को बिना खौफ के हेलमेट न पहनने पर भी पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने भी नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का अनुपालन पूरी सख्ती से किए जाने का निर्देश दिया था। लेकिन जमीनी तौर पर इसका पालन न होने से कार्रवाई सिफर बनी है। जिले में करीब 210 पेट्रोल पंप हैं। जिन पर रोजाना एक लाख से अधिक लोग पेट्रोल भराने पहुंचते हैं। शासन के निर्देश के बाद कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न मिलने का नोटिस व बैनर तो दिख जाता है लेकिन इसका अनुपालन होता नहीं दिखता है।
विज्ञापन

शनिवार को बस स्टेशन के निकट एक पेट्रोल पंप पर नोटिस तो चस्पा थी मगर सेल्समैन बिना हेलमेट पहने चालकों के वाहनों को भी बिना रोकटोक पेट्रोल देता मिला। इसी तरह नाका चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट के आने वाले वाहन चालकों को बिना रोकटोक पेट्रोल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज खानापूर्ति तक सिमटी कार्रवाई
शासन स्तर से जारी निर्देश के बाद यातायात व सिविल पुलिस पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने के लिए आने वाले वाहन चालकों को सिर्फ चेतावनी देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रही है। पेट्रोल पंप संचालक भी बिक्री के आधार पर ही कमीशन मिलने के कारण वाहन चालकों को रोकने से ज्यादा पेट्रोल देना बेहतर मान रहे हैं। इसी लिए पंप पर मौजूद स्टॉफ भी बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वालों को कुछ नहीं कहते।


पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न दें। नियमों की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी की गई है।
डॉ. राकेश तिवारी, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed