फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No complaint, no action...the hoarding issue is shining in discussions and investigations.

Barabanki News: शिकायत न कार्रवाई...चर्चाओं व जांच में चमक रहा होर्डिंग प्रकरण

Thu, 09 Apr 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
No complaint, no action...the hoarding issue is shining in discussions and investigations.
बाराबंकी के दरियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तुलना वाली विवादित होर्डिंग के मामले की पुलिस के साथ एलआईयू ने भी जांच की है। इसे लेकर भाजपा व सपा में चर्चाएं तो खूब हैं और सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्याराेप चल रहे हैं। मगर नेता खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सपा ने इसे प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दिया है और भाजपाई चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

मथुरा नगर रजबहा के पास सड़क किनारे सोमवार रात एक विवादित होर्डिंग लगाई गई थी। इस होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धुरंघर फिल्म के विलेन के रूप में दर्शाते हुए उनके कार्यकाल के दौरान हुए दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग लगाई गई थी। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कन्या पूजन करते हुए तस्वीर के साथ कानून-व्यवस्था से जुड़ी सकारात्मक छवि प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब चार लोग मौके पर पहुंचे और होर्डिंग को फाड़ दिया। इसके बाद इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई और इसे लेकर भाजपा व सपा समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। बुधवार को दरियाबाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने भी सिर्फ जांच की बात दोहराई । वहीं सपा जिलाध्यक्ष अयाज अहमद ने कहा कि यह मामला प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है और आगे की रणनीति उसी स्तर पर तय होगी। जबकि एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कार्रवाई का सवाल नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed