फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No clue about the kidnapped girl, pressure on police increased

Barabanki News: अपृहत बच्ची का सुराग नहीं, पुलिस पर बढ़ा दबाव

Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
No clue about the kidnapped girl, pressure on police increased
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के खमौली गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे 15 दिन की बच्ची के अपहरण की घटना के बाद से गांव में हड़कंप है। बच्ची की बरामदगी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मासूम की मां उर्मिला परेशान हैं। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हैं। इसके बावजूद सोमवार देर शाम करीब 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उम्मीद थी, मगर घटनास्थल के पास लगा यह कैमरा खराब निकला।
विज्ञापन

खमोली गांव की रहने वाली उर्मिला के पति संदीप कुमार और उनके जेठ सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उर्मिला ने 15 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। रविवार दोपहर करीब एक बजे एक महिला और पुरुष उनके घर पहुंचे और बच्ची को विद्यालय में टीका लगवाने की सलाह दी। उर्मिला जब अपनी नवजात बच्ची को लेकर विद्यालय पहुंचीं तो वहां दोनों ने उन्हें कोई चीज सुंघा दी, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान आरोपी मासूम को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरी रात व सोमवार को दिन भर पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया। टिकैतनगर के कोतवाल रत्नेश पांडेय ने भरोसा जताया है कि जल्दी बच्ची को बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची को किसी बीमारी की आशंका भी थी, जिसे लेकर परिजन डॉक्टर व तांत्रिक से संपर्क कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed