{"_id":"68eeac122bee4c4aac08baed","slug":"newborn-dies-due-to-negligence-in-private-hospital-mother-critical-barabanki-news-c-315-1-slko1012-149861-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: निजी अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: निजी अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत, मां गंभीर
Wed, 15 Oct 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर। प्रसव पीड़ा होने पर कूढ़ा सुखीपुर निवासी एक युवक पत्नी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। जहां प्रसव तो करा दिया गया मगर नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत भी गंभीर है। पीड़ित ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने सीएमओ से भी शिकायत करने की भी बात कही है।
कूढ़ा सुखीपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सराय बरईं स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। जहां पर पीड़िता को भर्ती कर लिया गया। आरोप है कि हालत गंभीर बता 12,500 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये वसूल किए गए। इस दौरान प्रसव तो हुआ लेकिन बच्चे की मौत हो गई। रामकुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई है।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।