फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   new road

50 करोड़ से गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल

Wed, 24 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
new road
बाराबंकी। सिहाली से टेरादौलतपुर जाने वाला जर्जर मार्ग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। ग्रामीण अंचलों की सड़कों के निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में 659 करोड़ के प्रस्तावित बजट के बाद जिले को 65 सड़कों की सौगात मिलेगी। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इनके निर्माण के लिए राशि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को सुगम मार्ग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गांवों तक पहुंचने वाली सड़कों के निर्माण के लिए 65 सड़कों का प्रस्ताव तैयार कराकर उसे शासन को भेजा है। इनमें लोक निर्माण विभाग खंड एक और तीन के भी प्रस्ताव शामिल हैं। चिह्नित किए गए जर्जर और कच्चे रास्तों को डामरयुक्त करने के लिए विभाग को करीब 50 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में ग्रामीण अंचलों की सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्तावित 659 करोड़ के बजट से जिले की इन सड़कों के निर्माण की उम्मीद है। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 ब्लॉक क्षेत्रों की शामिल हैं सड़कें
बजट मिलने के बाद जिन चिह्नित सड़कों का काम शुरू होगा। उनमें पंद्रह विकास खंड के गांवों की सड़कें शामिल हैं। बजट में राशि प्रस्तावित करने के बाद विभाग ने अन्य जरूरी कार्रवाई पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में करीब 20 करोड़ तक की राशि मिल सकती है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने तैयार कीं 55 सड़कें
मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों के प्रस्ताव पर पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि से सड़कों का निर्माण कराना था। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दिया गया था। जिले के विधायकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव विभाग को दिया था। इसके बाद विभाग ने 55 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया है।

बजट में गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए जो राशि प्रस्तावित की गई है। उसमें से जिले की 65 सड़कों के निर्माण के लिए राशि मिल सकती है। सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई पूरी की जा रही है।
-एसएन चौरसिया, अधिशाषी अभियंता, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed